फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फिर मिले कोरोना के 45 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना जांच में बुधवार को फिर 45 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लगातार मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखकर चिंता जताई है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को कोरोना के 45 नए मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1242 हो गया है। मौजूदा समय में होम आइसोलेट कर 270 मरीजों का उपचार और स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। तीसरी लहर में कोरोना की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बचाव ही कोरोना का इलाज है। सभी लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर खांसी आने पर रुमाल का प्रयोग करें। खांसी और जुकाम होने पर धारण वस्त्रों को बच्चों और बुजुर्ग से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें