कन्नौज। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 171 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2244 हुई। दूसरी तरफ 81 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है।
पोस्टमार्टम कर्मचारी कुंवर सिंह 50 को शुक्रवार को बुखार आया। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन देने के दौरान अचानक ऑक्सीजन लेवल घटता गया और उन्होंने दम तोड़ दिया। कुंवर सिंह मियागंज गांव के निवासी थे। इसी तरह ठठिया के रंभा पुरवा गांव की रामदुलारी 55 ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। गुरसहायगंज मलिकपुर निवासी कुमैल हुसैन(17) की कोरोना के चलते मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में नए 171 संक्रमितल मिले हैं। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2244 हो गई है। जिले में अब तक 7153 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सीएमओ डॉक्टर कृष्ण स्वरूप ने बताया कि मास्क और दो गज की दूरी का पालन न करने की वजह से संक्रमण तेजी से फैल रहा है।