फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कानपुर मंडल में हज आवेदनों में कन्नौज दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। हज करने के लिए जिले के मुस्लिमों का रुझान बढ़ा है। इस बार कानपुर मंडल में हज आवेदन करने में जिला दूसरे नंबर पर है। औरैया से सबसे कम आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन



कानपुर मंडल के छह जिलों से 518 पुरुष और 382 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में हज की तमन्ना ज्यादा है। सभी आवेदकों का चयन लगभग तय माना जा रहा है।

तालग्राम निवासी जिला हज ट्रेनर मोहम्मद आफताब इदरीसी ने बताया कि आवेदन की आखिरी तारीख सात अगस्त थी। मंडल में कानपुर नगर से 744 में 423 पुरुष, 321 महिलाएं, कानपुर देहात से 13 में पुरुष आठ, महिला पांच हैं। इटावा से 33 में 19 पुरुष, 14 महिलाएं, औरैया में तीन पुरुष, एक महिला। फर्रुखाबाद में 38 में 24 पुरुष और 14 महिलाएं है। कन्नौज में 68 आवेदन में 41 पुरुष, 27 महिलाएं हैं।
विज्ञापन




पिछले साल जनपद से 51 हज यात्री गए थे। इस वर्ष संख्या में इजाफा हुआ है। हज 2026 के लिए चयनित आजमीने हज 1,52,300 रुपये की पहली किस्त 20 अगस्त तक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, हज कमेटी की बेबसाईट, हज सुविधा एप पर ऑनलाइन या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया/यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जमा करना होगा। आवेदन पत्र के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट जमा धनराशि की स्लिप सहित राज्य समिति मौलाना अली मियां जोहर मेमोरियल हज हाउस सरोजिनी नगर कानपुर रोड लखनऊ में 25 अगस्त तक जमा करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें