फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में मिली गंदगी, आयुष्मान मित्र और सुपरवाइजर को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के 100 शैया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का सीएमएस ने औचक निरीक्षण किया। वार्ड में फैली गंदगी को देखकर भड़क गए। उन्होंने सुपरवाइजर और आयुष्मान मित्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

गुरुवार को सौ शैया अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में लगे गंदे व फटे पोस्टरों को हटाने के निर्देश दिए। वार्ड के बाथरूम में फैली गंदगी को देखकर वे गए और ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजर वीरेंद्र शाक्य उर्फ फौजी को नोटिस जारी कर दिया। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड का दौरा न करने पर आयुष्मान मित्र अरुण दयाल को कड़ी फटकार लगाई और नोटिस जारी कर दिया। इसके अलावा सीएमएस ने आयुष्मान मरीजों को भर्ती करने के लिए पहली मंजिल पर बनाए गए वार्ड का भी निरीक्षण किया। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आयुष्मान वार्ड व इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया गया था। लापरवाही मिलने पर आयुष्मान मित्र व सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
लॉगिन नहीं हो रही टीएमएस आईडी
आयुष्मान मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनका ब्योरा टीएमएस (लेन-देन प्रबंधन प्रणाली) की आईडी पर अपलोड करना होता है। लेकिन यह आईडी अभी तक लॉगिन नहीं हो रही है। इससे आयुष्मान के तहत मरीजों को भर्ती करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें