फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के लिए टीम बनी

विज्ञापन
बैठक में मौजूद नगर बचाओ समिति के सदस्य। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर बचाओ समिति की बैठक शुक्रवार को पूर्वी बाईपास पर हुई। बैठक में दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करने के लिए टीम तैयार की गई। टीम फरवरी माह के पहले सप्ताह में दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक तामरे ने कहा कि नेताओं से मिलकर जल्द समस्या का निराकरण कराना होगा। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने के लिए सांसद सुब्रत पाठक, चेयरमैन राजीव दुबे, डॉ. रवि वर्मा, अनूप त्रिपाठी, राहुल दुबे, प्रवीण दुबे को टीम में शामिल किया गया है। अनूप त्रिपाठी ने कहा कि बुजुर्ग जानकारी के अभाव में पैतृक जमीन को अकृषक नहीं करा पाए। राहुल दुबे, प्रियम गुप्ता, मो. दाऊद ने बताया कि नगर बचाओ समिति की बैठक 28 जनवरी को फर्रुखाबाद चौराहे पर होगी। बैठक में उमेश चंद्र मिश्रा, रामशंकर मिश्रा, रामप्रकाश गुप्ता, ब्रजेश कुमार, राजीव गुप्ता, गणेश शंकर चतुर्वेदी, शकील अहमद, मो. अमीन, प्रणव सक्सेना व नवीन दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।
ये है मामला
कानपुर-दिल्ली हाईवे का चौड़ीकरण हो रहा है। नगर बचाओ समिति नए बाईपास, एलीवेटेड पुल व व्यावसायिक मुआवजे की मांग कर रही है। इन मांगों को लेकर समिति ने पूर्वी बाईपास पर अनशन किया था। 14 जनवरी को सांसद सुब्रत पाठक काफिले के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे थे। यहां पहले से मौजूद एडीएम गजेंद्र कुमार व एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता के साथ सांसद ने व्यापारियों व भू स्वामियों से वार्ता की। सांसद ने नगर पालिका के चेयरमैन राजीव दुबे को नगर के प्रतिनिधि मंडल के साथ नितिन गडकरी से वार्ता कराने और समस्याओं के समाधान भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें