केके इंटर कालेज में जिला स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजू कटियार ने
किया। इस दौरान ग्रामीण परिवेश की युवक-युवतियों ने कई प्रतियोगिताओं में
अपना दमखम दिखाया।
उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए संजू कटियार ने कहा कि
ग्रामीण परिवेश में काफी प्रतिभाएं छिपी हैं। जिनको आगे बढ़ने का मौका नहीं
मिल पाता। इस तरह की प्रतियोगिताओं से छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारा जा
सकता है। उधर, प्रतियोगिता के 100 मीटर की दौड़ में पंकज दुबे प्रथम, संजीव
कठेरिया द्वितीय, देव यादव तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर में बेबी प्रथम,
अनामिका द्वितीय, राधा तृतीय रहीं। 500 मीटर दौड़ में धीरेंद्र सिंह प्रथम,
अमित द्वितीय, अरुण तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में श्वेता पाल प्रथम, नीलम
पाल द्वितीय, प्रभा यादव तृतीय रहीं। लंबी कूद में संजीव कठेरिया प्रथम,
सारिका द्वितीय, मो. अखलाक तृतीय रहे। लंबी कूद में रामा यादव प्रथम,
संध्या द्वितीय, आशिका यादव तृतीय रही।
वालीबाल प्रतियोगिता में समधन
प्रथम, कन्नौज द्वितीय व कन्नौज की दूसरी टीम तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी
में कन्नौज प्रथम, उमर्दा की टीम दूसरे स्थान पर रही। छात्राओं की कबड्डी
में छिबरामऊ प्रथम, कन्नौज द्वितीय रहा। कुश्ती में अंगराज प्रथम, विनय
कुमार द्वितीय रहे।
इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार,
जिला बचत अधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद थे। वहीं जीतने वाले प्रतिभागियों को
बाद में पुरस्कृत किया गया। पुलिस लाइन के कबड्डी में विजयी छात्र विजय
सिंह गौतम, प्रवीण पाल, पुष्पेंद्र चौहान, जितेंद्र सिंह, अभिषेक, रोहित
कुमार, विजय सिंह को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया
गया।