फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: आलू आढ़ती की मौत, आठ कोरोना संक्रमित, सीएचसी में 50 लोगों की एंटीजन किट से हुई जांच

Tue, 20 Apr 2021 08:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कोरोना का कहर जारी है। कन्नौज में मंगलवार को हुई 50 लोगों की जांच में आठ संक्रमित मिले। बारह वर्षीय बालिका भी चपेट में है। वहीं कानपुर से गांव वोट डालने आए आलू आढ़ती की हालत बिगड़ने पर मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज के तालग्राम में कोरोना का कहर जारी है। सीएचसी में मंगलवार को हुई 50 लोगों की जांच में आठ संक्रमित मिले। बारह वर्षीय बालिका भी चपेट में है। वहीं कानपुर से गांव वोट डालने आए आलू आढ़ती की हालत बिगड़ने पर मौत हो गई।
विज्ञापन


दो दिन पहले कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सलेमपुर गांव निवासी विनोद कुमार गुप्ता (58) कानपुर के साकेत नगर में रहते थे। चकरनगर मंडी में आलू आढ़त है। 17 अप्रैल को बर्रा में रह रहे गांव के दोस्त सतीश चंद्र के साथ पंचायत चुनाव में वोट डालने आए थे।

दिन इनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। परिवार के लोगों ने मतदान के बाद कानपुर जाने की बात कहकर रोक लिया। मंगलवार सुबह हालत बिगड़ गई। भाई उमेश चंद्र कानपुर लेकर गए। यहां पहुंचते ही मौत हो गई। दोस्त सतीश ने बताया कि कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन


वहीं तालग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि मंगलवार को 50 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। गदनापुर, हाजिरपुर, मुंडाला गांव के एक-एक युवक, तालग्राम कस्बे के वृद्ध(63), तेराजाकेट के अधेड़ (57), तिसौली गांव के युवक (32) और 12 वर्षीय बालिका, 14 वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें