कोरोना का कहर जारी है। कन्नौज में मंगलवार को हुई 50 लोगों की जांच में आठ संक्रमित मिले। बारह वर्षीय बालिका भी चपेट में है। वहीं कानपुर से गांव वोट डालने आए आलू आढ़ती की हालत बिगड़ने पर मौत हो गई।
कन्नौज के तालग्राम में कोरोना का कहर जारी है। सीएचसी में मंगलवार को हुई 50 लोगों की जांच में आठ संक्रमित मिले। बारह वर्षीय बालिका भी चपेट में है। वहीं कानपुर से गांव वोट डालने आए आलू आढ़ती की हालत बिगड़ने पर मौत हो गई।
विज्ञापन
दो दिन पहले कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सलेमपुर गांव निवासी विनोद कुमार गुप्ता (58) कानपुर के साकेत नगर में रहते थे। चकरनगर मंडी में आलू आढ़त है। 17 अप्रैल को बर्रा में रह रहे गांव के दोस्त सतीश चंद्र के साथ पंचायत चुनाव में वोट डालने आए थे।
दिन इनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। परिवार के लोगों ने मतदान के बाद कानपुर जाने की बात कहकर रोक लिया। मंगलवार सुबह हालत बिगड़ गई। भाई उमेश चंद्र कानपुर लेकर गए। यहां पहुंचते ही मौत हो गई। दोस्त सतीश ने बताया कि कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
वहीं तालग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि मंगलवार को 50 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। गदनापुर, हाजिरपुर, मुंडाला गांव के एक-एक युवक, तालग्राम कस्बे के वृद्ध(63), तेराजाकेट के अधेड़ (57), तिसौली गांव के युवक (32) और 12 वर्षीय बालिका, 14 वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।