फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल के गढ़ कन्नौज में भाजपा की जीत: पहली बार खिला कमल, प्रिया शाक्य ने फहराया परचम

Sun, 04 Jul 2021 12:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

सपा के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 13 वोट मिले। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने परिणाम की घोषणा करते हुए प्रिया शाक्य को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में पहली बार अंक कम के बावजूद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कमल खिल गया। अधिक अंक लेने के बाद भी सपा चारों खाने चित हो गई। भाजपा की प्रिया शाक्य ने 28 सदस्यों में से 15 के वोट पाकर दो वोट से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन


सपा के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 13 वोट मिले। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने परिणाम की घोषणा करते हुए प्रिया शाक्य को जीत का प्रमाण पत्र दिया। पूरे चुनाव के दौरान भाजपा से सांसद सुब्रत पाठक और सपा से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम अपने समर्थकों के बीच डटे रहे।

जिले का गठन होने के बाद से सात चुनावों में एक बार भी भाजपा के खाते में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी नहीं आ सकी थी। इस बार सत्तासीन होने की वजह से भाजपा और सपा दोनों ने इस सीट को प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था। नामांकन प्रक्रिया होने के बाद से वोट इधर या उधर करने के लिए दोनों ओर से कवायद हो रही थी।
विज्ञापन


हालात यहां तक पहुंच गए कि शुक्रवार को सपा के लोगों ने डीएम व एसपी पर खुद चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग के दफ्तर में दस्तक दे दी थी। दावा किया कि उनके साथ 17 सदस्य हैं। उन्हें डर है कि वोट नहीं डालने दिया जाएगा।

इसके बाद यहां जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर व आसपास का सौ मीटर इलाका पूरी तरह आम लोगों के लिए प्रतिबंधित कर दिया। सदस्यों को ही आने की अनुमति रही। हालांकि इस दौरान सपा की ओर से सांसद का वाहन विकास भवन तक आराम से पहुंचने के आरोप भी लगाए गए।

सुबह 11 बजे जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में मतदान  प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले भाजपा के सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सपा प्रत्याशी और सपा के जिला पंचायत सदस्य दिगंबर सिंह यादव ने भी अपने वोट का प्रयोग किया। पौने बारह बजे तक 12 वोट पड़े।

इसके बाद सपा के 12 सदस्य टोली बनाकर पहुंचे। दो सदस्य अलग से आए। इन सभी ने पौने दो बजे तक वोट डाले। कुल 28 वोट पड़ने के बाद दोपहर तीन बजे मतगणना शुरू कराई गई। सभी वोट वैध मिले।  जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने आधे घंटे बाद परिणाम घोषित कर प्रमाण पत्र दे दिया। मतदान से मतगणना तक की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी  कराई गई। परिणाम घोषित होते ही भाजपाइयों में हर्ष और सपा खेमे में मायूसी छा गई।

 
विज्ञापन

कुल सदस्य: 28
भाजपा की प्रिया शाक्य को मिले वोट: 15
सपा के श्याम सिंह यादव को मिले वोट: 13

चुनाव परिणाम सुनते ही झूम उठे भाजपाई 
दोपहर करीब साढे़ तीन बजे जिला पंचायत अध्यक्ष पद की मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुआ। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी प्रिया शाक्य ने 15 वोट पाकर सपा के श्याम सिंह यादव को दो वोट से हरा दिया है। यह सुनते ही भाजपाई झूम उठे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट परिसर में खुशी का इजहार किया।

साथ में संसद सुब्रत पाठक, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय और तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत भी रहे। वहीं जीत की खबर बाहर पहुंचते ही कलक्ट्रेट परिसर में जाने के लिए गोलकुआं पर भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। पुलिस ने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। तब भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ गोलकु आं चौराहे पर खुशी मनाने लगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें