फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मफलर से कसा मिला युवक का गला

विज्ञापन
जानकारी देते मृतक के पिता व भाई। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
तेराजाकेट(कन्नौज)। इलाकेे के ग्राम विशंभरपुर में युवक का शव कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला है। युवक के गले में मफलर का फंदा कसा था। परिजनों ने मोहल्ले के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विशंभरपुर निवासी रावेंद्र सिंह ने बताया कि तीसरे नंबर का बेटा नंद किशोर (17) रविवार की शाम मोबाइल घर में रखकर चला गया। कुछ देर बाद खाना खाने को लेकर उसकी खोजबीन की गई। उसका पता नहीं लगा। देर रात वह छत पर बने कमरे में गए तो बेटा मृत अवस्था में जमीन पर बैठा मिला। उसके गले में मफलर का फंदा कसा था। परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी पर सीओ, कोतवाल राजा दिनेश सिंह व सराय प्रयाग चौकी इंचार्ज मुकेश राणा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें