कन्नौज। बनियानी गांव के पास राइस मिल में सोमवार की रात हुई ठेकेदार की हत्या के आरोपियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठेकेदार की मौत सिर के पीछे धारदार हथियार के हमले से मौत होना बताया गया है।
बिहार के जिला बेगूसराय के थाना बछवाड़ा में रसीदपुर गांव निवासी कालीचरण(26) पुत्र जगदीश मल्लाह यहां कस्बा के रेलवे रोड निवासी अशोक गुप्ता के बनियानी स्थित राइस मिल में ठेकेदारी करता था। सोमवार रात शराब के नशे में कालीचरण की बैजू और तोमर से मारपीट हुई थी। आरोप है कि बैजू और तोमर ने सिर में धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
कालीचरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर धारदार हमले की चोट से अधिक खून बह जने से मौत का कारण बताया गया है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।