फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कलाम एक व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे’

Fri, 16 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में वर्ल्ड स्टूडेंट डे मनाया गया। एनआईआईटी की ओर से 20 सितंबर को आयोजित भविष्य ज्योति स्कालरशिप परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर 311 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


एनआईटी में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति प्रोफेसर डॉ. सुशील राकेश शर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। संचालन डॉ. केके दुबे ने किया। इस मौके पर स्कालरशिप परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र मयंक कुशवाहा व एनआईआईटी कन्नौज की ओर से जॉब प्लेसमेंट की श्रंखला में विशाल केलकर को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष रवींद्र सैनी, विशिष्ट अतिथि डॉ. पीएन वर्मा, राकेश चतुर्वेदी, निदेशक अभिनय चतुर्वेदी, मोहित सैनी, उत्तम कनौजिया, अखिलेश मिश्र, रजत दुबे, प्राची शुक्ला मौजूद थे। उधर, जेपीएस विद्यालय में आयोजित गोष्ठी में दिव्यांशी, मनीषी, अविर, मानवेंद्र, अभिलाषा, मयंक सिंह ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डा.संजय शुक्ला ने कहा कि कलाम एक व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।  इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक अवधेश मिश्रा, शिक्षक श्रवण कुमार सहित अन्य मौजूद थे। उधर, सपा कार्यालय कन्नौज पर डा. कलाम के चित्र पर माला पहनाकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि डा. कलाम बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे। आर्थिक तंगी से जूझते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। इस मौके पर सतेंद्र यादव, अमित मिश्रा, धमेंद्र कुशवाहा, धर्मवीर पाल, संभव जैन, अन्नू तिवारी, फूल सिंह, देवराज, रमेश यादव, राजेश पाल, बृजेश कटियार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें