तीसरे चरण का मतदान 17 अक्तूबर को तालग्राम और
गुगरापुर ब्लाक क्षेत्र में होगा। 294 बूथों पर 1,95,052 मतदाता अपने-अपने
प्रत्याशियों को वोट करेंगे। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 145 प्रत्याशी व
बीडीसी के कुल 662 उम्मीदवारों के लिए वोट डाले जाएंगे।
तालग्राम ब्लाक
क्षेत्र बीडीसी के 97 वार्ड हैं। चार प्रत्याशियों के निर्विरोध होने का
रास्ता पहले ही साफ हो चुका है। बचे 93 वार्डों के लिए 419 बीडीसी के
प्रत्याशी चुनाव समर में हैं। शनिवार को सुबह सात बजे से बूथों पर मतदान
शुरू हो जाएगा। इसी तरह गुगरापुर ब्लाक में बीडीसी के 33 पद हैं।
यहां सभी
पदों पर चुनाव होना है। कुल 243 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गुगरापुर
प्रथम भाग के वार्ड सात से कुल 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड आठ
गुगरापुर व तालग्राम आंशिक से 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं।
वार्ड नौ से 24 प्रत्याशी, वार्ड 10 से 13 व वार्ड 11 से 28 उम्मीदवार
चुनाव मैदान में हैं।
गुगरापुर में 51,193 मतदाता व 80 बूथ तथा तालग्राम
में 1,43,859 मतदाता व 214 बूथ हैं। शनिवार को वह अपने-अपने मताधिकार
का प्रयोग करेंगे। उधर, गुगरापुर बीडीओ गिरीश चंद्र दुबे ने पंचायत चुनाव
को लेकर बैठक की, जिसमें मतदान कराने पर चर्चा हुई। जहां मतदान होना है, उन
स्कूलों का निरीक्षण भी किया गया।
यहां बिजली व्यवस्था व छांव कराने को
कहा गया। आरओ अशोक शर्मा, एडीओ यदुनंदन, संतोष शर्मा ने कई मामलों पर चर्चा
की। उधर, जीटी रोड कन्नौज स्थित मंडी समिति से गुगरापुर ब्लाक के लिए
पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मतदान के बाद वापस भी मंडी समिति आना होगा।
सीडीओ उदयराज यादव के मुताबिक, सभी मतदान कार्मिकों व अफसरों को शुक्रवार
वाले दिन सुबह छह बजे आना होगा। इसी तरह तालग्राम के लिए स्वामी एकरसानंद
इंटर कालेज तेराजाकेट से पोलिंग पार्टियां मूव करेंगी।