फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान से कब्जा हटाने के लिए दिया धरना

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने आए देवकली बांगर के ग्रामीण। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। बाद में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के देवकली बांगर गांव निवासी मंसूर अली ने बताया कि गाटा संख्या 139 पर कब्रिस्तान है। आरोप है कि गांव के एक ग्रामीण व उसके पुत्र ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर रखा है। इसे वह निजी प्रयोग में ले रहे हैं। ट्यूबवेल का सहारा लेकर कब्रिस्तान पर कब्जा कर लिया। यहां गंदगी फैलाई जा रही है। समाज के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी झगड़े पर उतर आए।
ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि कुछ लोग आरोपियों को मोहरा बना रहे हैं। इससे झगड़ा फसाद हो सकता है। अगर कब्रिस्तान से कब्जा न हटाया गया तो अशांति फैल सकती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कब्रिस्तान की जमीन से कब्जा हटाकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर अबरार, रजा हुसैन, सत्तार, साबिर, खुर्शीद आलम, अब्दुल तारिक, समशुल सगीर, हाशिम, खुर्शीद, समीद, जावेद, बबलू, मोहम्मद हसरन, मोहम्मद रिजवान, नूर मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें