फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वें दिन जिंदगी की जंग हार गईं सोनम

विज्ञापन
सोनम चौहान की फाइल फोटो। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। आवास विकास कॉलोनी में हुए भीषण विस्फोट में गंभीर रूप से घायल मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र की पुत्रवधू सोनम चौहान ने लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी निवासी मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र चौहान के घर 15 दिसंबर को भीषण विस्फोट हुआ था। हादसे में इनकी पत्नी आरती चौहान, पुत्र अंकुर चौहान, पुत्री आकांक्षा चौहान, पुत्रवधू सोनम, किरायेदार रामकुमार की पत्नी आशा व पुत्री आस्था गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
उपचार के दौरान सिप्स हॉस्पिटल लखनऊ में एक-एक कर सभी ने दम तोड़ दिया। सोनम की हालत नाजुक बनी हुई थी। सोनम के पिता जितेंद्र सिंह तोमर सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने सोनम को सेना के कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में बुधवार को भर्ती कराया था। यहां पर उपचार के दौरान गुरुवार को सोनम ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें