फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस 31 जनवरी तक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कासगंज से अनवरगंज के बीच चलने वाली अप व डाउन एक्सप्रेस को कोहरे के कारण सोमवार से निरस्त कर दिया गया है। जानकारी के अभाव में तमाम यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे। बाद में यह दूसरे साधनों से गंतव्य को रवाना हुए। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के आने का समय दिन में 12:40 बजे है। अनवरगंज से कन्नौज स्टेशन पर ट्रेन शाम 4:45 बजे पहुंचती थी। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में लोग फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, कमालगंज सहित अन्य जगहों के लिए यात्रा करते हैं। कोहरे की वजह से ट्रेन के बंद होने से यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। उनके लिए अब एकमात्र विकल्प कालिंदी एक्सप्रेस है। इस ट्रेन पर यात्रियों का काफी लोड बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि ट्रेन के निरस्त होने की सूचना आ गई है। 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें