फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड पर लिखवा दिया सपरिवार, अब बढ़ गई टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना प्रकोप के चलते बनी नई गाइड लाइन ने शादी वाले घरों के लोगों को परेशान कर दिया है। कई लोगों ने सैकड़ों मेहमानों के घर कार्ड भिजवा दिए हैं। कइयों में सपरिवार लिख भेजा है। अब मेहमानों की भीड़ को लेकर वह टेंशन में हैं। शादी समारोह की अनुमति व पहुंच को जरिया बनाकर छूट लेने की आस में लोग थानों और मजिस्ट्रेट कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने को लेकर मुख्यमंत्री ने शादी समारोह में सिर्फ 100 लोगों के शामिल होने की गाइड लाइन जारी की है। अब यह लोग परेशान हैं। नवंबर में आयोजन वाले कई परिवार सैकड़ों लोगों को कार्ड भेजकर न्योता दे चुके हैं। शादी में भीड़ न जुट सके, इससे अब फोन कर कम से कम लोगों के आने की अपील कर रहे हैं। अधिकांश लोगों ने डीजे और बैंडबाजा संचालक को फोन कर बरात में आने से इनकार कर दिया है। गेस्ट हाउस संचालकों से मुलाकात कर कम लोगों के बैठने की व्यवस्था करने की बात कह रहे हैं। नई गाइड लाइन से पहले कई लोग अधिक से अधिक सामान की खरीदारी भी कर चुके हैं।
वहीं सदर एसडीएम गौरव कुमार शुक्ला का कहना है कि गेस्ट हाउस में 100 लोगों को शादी समारोह में शामिल होने की अनुमति दी जा रही है। एक समय में सिर्फ 50 लोग मौजूद रह सकेंगे। अधिक लोगों के मिलने पर आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी या जुर्माना लगाया जाएगा। शासन की गाइड लाइन का हर हाल में पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें