फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
तहसीलदार अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में हुई बढ़ोत्तरी के खिलाफ बुधवार को कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। कांग्रेसियों ने मोदी सरकार पर नागरिकों की जेब पर डाका डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य के नेतृत्व में कांग्रेसी तहसील मुख्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीन माह में पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार अनुचित बढ़ोतरी की गई। इससे नागरिकों की समस्याएं बढ़ी हैं। देश महामारी से लड़ रहा है और मोदी सरकार इस मुश्किल समय में मुनाफाखोरी कर रही है।
कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से पांच मार्च 2020 के बाद पेट्रोल डीजल के दामों एवं उत्पाद शुल्क में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने के निर्देश जारी करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे, संजय पॉल, बहार कुरैशी, देवकीनंदन दुबे, रमेश तोमर, बांकेबिहारी शाक्य, मो. शाकिर, उमर खां व अनुज वर्मा आदि कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें