फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर साउथ को हराकर इटावा टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
बोर्डिंग मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलता कानपुर साउथ टीम का खिलाड़ी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बोर्डिंग मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला कानपुर साउथ व इटावा टीम के बीच खेला गया। इटावा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। इसके बाद बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर कानपुर साउथ की टीम को सात रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

शहर के केके इंटर कालेज के खेल मैदान में स्वर्गीय ओमप्रकाश पाठक की स्मृति में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। गुरुवार को कानपुर साउथ व इटावा की टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। कानपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इटावा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 154 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अब्दुल वसीम ने 44 गेंदों पर 51 बनाए। इसमें छह चौके व एक छक्का शामिल रहा। वहीं अंकुर मलिक ने 28 गेंदों पर 42 रन बनाए। कानपुर की ओर से गेंदबाज अनुज पाल ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। अर्पित व वाशिद ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर साउथ की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। कानपुर साउथ के कप्तान शर्मा ने 43 गेंदों पर 46 रन बनाएं। इसके बाद भी वह टीम को टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर अब्दुल वसीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पवन त्रिवेदी, संजय सामवेदी, आनंद मिश्रा, ममतेश तिवारी, गुफरान, कमर, अब्दुल मलिक, पारस दुबे, सजल सिंह, आकाश सिंह, प्रशांत मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें