फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की गुणवत्ता में कमी मिली तो एक्सईएन और जेई होंगे दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में 14वें वित्त आयोग और दो प्रतिशत स्टांप शुल्क से प्राप्त प्रस्तावों को लेकर हुई बैठक में कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें कमी मिलने पर एक्सईएन और जेई को दोषी ठहराया जाएगा। काम को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नालाें का ढाल सही बनाएं। नाला मेन ड्रेन तक कनेक्ट होना चाहिए। डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम निर्धारित अवधि में पूरे कराएं। सामग्री खरीद में नियमों का पालन होना चाहिए। निर्माण कार्य के प्रारंभ, मध्य और समाप्ति पर फोटोग्राफ बनवाए जाएं। इन्हें पत्रावली में सुरक्षित रखें। निविदा निर्गत करते समय जीएसटी का विशेष ध्यान रखें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार के तहत आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की स्थिति के संबंध में जानकारी की। हत्या, मृत्यु, सामूहिक हत्या, सामूहिक बलात्कार, स्थायी अक्षमता और डकैती के पीड़ितों को अतिरिक्त अनुतोष दिए जाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनपद में अभी तक अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न योजना के तहत 108 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 76.85 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, उपजिलाधिकारी सदर शैलेष कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं मिशन इंद्रधनुष अभियान एवं पुरुष नसबंदी पखवाडे़ को लेकर हुई बैठक में डीएम ने कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। बच्चों के टीकाकरण में तेजी लाएं। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुरुष नसबंदी पखवाड़े का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि मिशन इंद्रधनुष दो दिसंबर 2019 से मार्च 2020 तक चलेगा। अभियान सप्ताह में बुधवार, रविवार, शनिवार को छोड़कर बाकी दिन चलेगा। माह के पहले सोमवार से अभियान प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें