फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी के पुल से आज से शुरू होगा आवागमन, तीन फरवरी को खिसक गई थी बेयरिंग, सही कराई गई

विज्ञापन
पुल की बेयरिंग को देखते सहायक अभियंता गंगाराम राजपूत। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। छिबरामऊ से फर्रुखाबाद को जोड़ने वाली सड़क पर काली नदी के पुल से गुरुवार से आवागमन शुरू हो जाएगा। पुल के नीचे खिसकी बेयरिंग को सही करा दिया गया है। पुल पर दो चरणों में चार ज्वाइंट में एक्सपेंशन डलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गंगाराम राजपूत, जेई मनोज कुमार काली नदी पुल पर पहुंचे। यहां पर चले रहे कार्य की प्रगति देखी। काली नदी के पुल की खिसकी बेयरिंग को सही कराने का ठेका लखनऊ की निजी कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने बेयरिंग सही कर दी। पुल में जंपिंग के लिए चार एक्सपेंशन ज्वाइंट डलवाए जाएंगे। यह एक्सपेंशन ज्वाइंट पुल शुरू होने के बाद दो चरणों में डलवाए जाएंगे।
तीन फरवरी को काली नदी के पुल की बेयरिंग खिसकने से दोनों तरफ दीवार उठाकर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया था। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि पुल की बेयरिंग सही हो चुकी है। गुरुवार से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें