फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों और पीजी छात्रों में चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में पीजी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पीजी छात्र मेडिकल परीक्षण कराने के लिए ईएनटी विभाग पहुंचे, जहां पर परीक्षण में देरी पर जूनियर डॉक्टरों और पीजी छात्रों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया।
विज्ञापन

प्राचार्य और सीएमएस ने सख्त हिदायत दी। समझाने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच दोबारा झड़प हो गई। प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए जांच कमेटी गठित कर दी और मामले की जांच के लिए पुलिस को पत्र लिखा है। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में पीजी में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पीजी के छात्र प्रवेश लेने के लिए पहुंचे। उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए ओपीडी में भेजा गया। सभी ईएनटी विभाग पहुंचे, जहां पीजी के दो छात्र मेडिकल परीक्षण करा रहे थे।
परीक्षण में देरी को लेकर ईएनटी विभाग के जूनियर डॉक्टरों और पीजी छात्रों के बीच बहस होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर प्राचार्य और सीएमएस के सामने पहुंचे। प्राचार्य ने दोनों पक्षों को फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी। हालांकि, कार्यालय से बाहर निकलते ही दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और दोबारा मारपीट हो गई। इससे प्राचार्य ने मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों पक्षों को पुलिस के पास भेज दिया। साथ ही, पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन


वर्जन
अनुशासनहीनता पर होगी कार्रवाई : प्राचार्य
प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद किस स्तर पर और किसकी गलती से शुरू हुआ, इसकी जांच के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है। जांच में दोषी पर विधिक कार्रवाई के लिए भी कहा गया है। साथ ही जांच कमेटी भी बनाई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। समझाने के बाद भी दोबारा झगड़ा करना गंभीर अनुशासनहीनता है। विभाग में कार्यरत डॉक्टरों पर नियंत्रण की जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष की होती है। विभागाध्यक्ष की लापरवाही सामने आने पर इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें