फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इत्रनगरी का एक्यूआई पहुंचा 229

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्र की खुशबू के लिए दुनिया में पहचान रखने वाली इत्रनगरी की हवा दिवाली के बाद अब लोगों की सेहत बिगाड़ने लगी है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 229 तक पहुंच गया है। हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बावजूद प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नजर नहीं आ रहे हैं। नतीजा यह है कि सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 50 से अधिक सांस रोगी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के बाद हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, खांसी और सीने में जकड़न जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सबसे अधिक खतरा पहले से अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को है। इसके बावजूद शहर में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए ठोस प्रयास धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। सर्द मौसम की शुरुआत के साथ प्रदूषण का असर और गंभीर हो सकता है। ऐसे में धूल, धुएं और खुले में कचरा जलाने जैसी गतिविधियों पर निगरानी जरूरी है।
शहर में प्रदूषण के स्रोतों की पहचान कर नियंत्रण के उपाय किए जाने चाहिए, लेकिन जिम्मेदार विभागों की सक्रियता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक्यूआई का आंकड़ा लगातार चिंता बढ़ा रहा है, मगर आम लोगों को राहत देने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं है।
विज्ञापन


अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की भीड़
जिला अस्पताल में रोजाना 50 से अधिक सांस रोगियों का पहुंचना हालात की गंभीरता बताता है। मरीजों को इलाज के साथ प्रदूषण से बचाव की सलाह दी जा रही है। सांस के मरीजों को धूल-धुएं से बचने और चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवा लेने की जरूरत है।
सवालों के घेरे में प्रदूषण नियंत्रण
एक्यूआई 229 पहुंचने के बाद भी यदि प्रदूषण नियंत्रण के इंतजाम प्रभावी नहीं हुए तो आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सवाल है कि जिम्मेदार विभाग लोगों को साफ हवा उपलब्ध कराने के लिए कब जागेंगे?
वर्जन
प्रदूषण और बदलते मौसम में अस्थमा व अन्य सांस रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। धूल-धुएं से बचें, सुबह-शाम बाहर निकलने में सतर्कता रखें और चिकित्सक की सलाह के बिना दवा बंद न करें। सांस लेने में अधिक परेशानी होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं।
विज्ञापन

-गोपाल नारायण द्विवेदी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें