स्थानीय सीएचसी में जिले भर से आए फार्मासिस्टों ने
अधिवेशन कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। इसके बाद में हुए चुनाव में
जितेंद्र कटियार को अध्यक्ष और डॉ. मानसिंह प्रजापति को मंत्री चुना गया।
फार्मासिस्ट
अधिवेशन में फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष डॉ. चक्रसिंह यादव ने कहा कि सभी
फार्मासिस्ट अपने कार्य के प्रति सजग रहें। कहीं से भी लापरवाही न बरतें।
इसके बाद भी अगर उनका उत्पीड़न हुआ तो संघ उनकी लड़ाई लड़ने को तैयार है।
राज्य
कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक सविता ने कहा कि
कर्मचारियों की तमाम समस्याओं को लेकर संघ सरकार से संघर्ष कर रहा है। सभी
लोग एकजुटता से साथ दें तो कामयाबी जल्द मिल जाएगी। इस दौरान डिप्लोमा
फार्मासिस्ट के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
सर्वसम्मति
से फिर से जितेंद्र कटियार को जिलाध्यक्ष व डॉ. मान सिंह प्रजापति को
मंत्री पद की कमान सौंपी गई। एसएस दोहरे को संरक्षक, विजय कुमार को वरिष्ठ
उपाध्यक्ष, मंजुल कटियार को कोषाध्यक्ष, पीएस सचान को-आर्डिनेटर, अशोक
वर्मा को संगठन मंत्री चुना गया। पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत
किया गया।