छिबरामऊ। खंड विकास कार्यालय का छह लाख की लागत से किया जा रहा जीर्णोद्धार इसी माह के अंत तक पूरा होने की संभावना है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत से विकास खंड में करोड़ों की लागत से हो रहे 27 कार्य भी प्रगति पर हैं। आचार संहिता लागू होने से इन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
आयुक्त ग्राम विकास के अनुरक्षण मद से छह लाख छह हजार रुपये की लागत से खंड विकास कार्यालय के जीर्णोद्धार का कार्य पिछले डेढ़ माह से चल रहा है। इससे ब्लाक भवन की छत, खिड़की आदि की मरम्मत की जा रही है। बीडीओ ऑफिस में पीवीसी व पुताई का कार्य किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र पंचायत से विकास खंड के विभिन्न गांवों में नाला, पुलिया, सीसी सड़क, पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है।
छिबरामऊ। नगर के पूर्वी बाईपास पर लाइन व ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के चलते फीडर नंबर एक की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। उक्त जानकारी देते हुए अवर अभियंता अजय अवस्थी ने बताया कि इस फीडर से जुड़े गनी मार्केट, भैनपुरा, बिरतिया, तालग्राम रोड, सौरिख रोड, मुंसिफी, सराफान, दीक्षितान, मुख्य बाजार, इंद्रा नगर, राधा नगर व किदवई नगर मोहल्ले की आपूर्ति पांच घंटे तक बाधित रहेगी। (संवाद)
छिबरामऊ। अवर अभियंता करन सिंह ने बताया कि छह दिसंबर की दोपहर को ढाई बजे उधन्नापुर गांव के सामने जीटी रोड के किनारे गैस पाइप लाइन का कार्य कराने वाले ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहे जेसीबी चालक ने दो बिजली की केबल काट काट दी। जिससे विभाग को काफी क्षति हुई है। अवर अभियंता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। (संवाद)