फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्रवासी मजदूर पैदल घुसे तो नोडल अफसर होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर पुलिसकर्मियों को निर्देश देते एएसपी विनोद कुमार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। पैदल, साइकिल और भार वाहनों से जाने वाले प्रवासी मजदूरों को लेकर शासन सख्त है। इन्हें रोकने के लिए जिले में नोडल अफसर नामित किए गए हैं। इनमें एएसपी, सीओ सिटी और छिबरामऊ को शामिल किया गया है। यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और जीटी रोड से पैदल और भार वाहनों से गुजर रहे मजदूरों को रोक कर सुरक्षित घर भेजेंगे। जिले से मजदूर पैदल रवाना हुए तो नोडल अफसर जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

औरैया हादसे के बाद शासन प्रवासी मजदूरों को लेकर सख्त है। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। पैदल और ट्रकों से गुजर रहे मजदूरों को जिले में रोकने के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। एएसपी विनोद कुमार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और जीटी रोड पर गुरसहायगंज से मानीमऊ तक के लिए सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
छिबरामऊ में प्रेमपुर से गुरसहायगंज तक के लिए सीओ छिबरामऊ को जिम्मेदारी दी गई है। नोडल अधिकारी भार वाहनों से गुजर रहे मजदूरों को रोक कर बसों से सुरक्षित उनके गृह जनपद भेजेंगे। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मजदूरों को पैदल और भार वाहनों से नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें सुरक्षित घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

रात के अंधेरे में भी होगी चेकिंग
पैदल, साइकिल या भार वाहनों से निकले प्रवासी मजदूरों की पुलिस रात को एक्सप्रेसवे और जीटी रोड पर निगरानी करेगी। इन्हें रोक कर सुबह प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर बसों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें