फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा और भाजपा आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा और भाजपा प्रत्याशी ने शनिवार को नामांकन दाखिल कर दिया। सपा के श्याम सिंह यादव ने चार सेट और भाजपा की प्रिया शाक्य ने तीन सेट में नामांकन पत्र जमा किया। जांच में दोनों के नामांकन वैध पाए गए। अब 29 की दोपहर तीन बजे तक किसी ने नाम वापस न लिया तो तीन जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 28 जिला पंचायत सदस्य हैं। इनमें सपा के 15(तीन बागी), भाजपा के आठ, बसपा के एक और अन्य चार सदस्य हैं। शनिवार को जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन हुआ। सुबह से काफी संख्या में फोर्स लगा दी गई थी। पांच लोगों को ही नामांकन कक्ष में जाने की अनुमति रही। समर्थकों को रोकने के लिए तिर्वा रोड पर कलक्ट्रेट की ओर से पुलिस बैरिकेडिंग लगा दी गई। दोपहिया वाहनों से भीतर पहुंचने वालों को कैंपस से पहले रोक दिया गया।
सबसे पहले सपा के अधिकृत प्रत्याशी श्याम सिंह यादव ने नामांकन दाखिल किया। इनके साथ जिला पंचायत सदस्य दिगंबर सिंह यादव, इंद्रेश यादव, नीलम यादव व सरोजनी कुशवाहा, शिवाजी चक्रवर्ती, जिला उपाध्यक्ष राजेश पाल, कलीम खां, नवाब सिंह यादव, संजय दुबे भी रहे।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रिया शाक्य ने दोपहर दो बजे के करीब नामांकन दाखिल किया। इनके साथ जिला पंचायत सदस्य नेहा त्रिपाठी, प्रेमा देवी, आरती राजपूत, पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, अधिवक्ता शरद मिश्रा भी रहे।
अंदर तक पहुंचा भाजपाइयों का वाहन
तीन बैरिकेडिंग के बाद भी जिला प्रशासन सत्ता के आगे लचर दिखा। भाजपा नेताओं के वाहन अंदर परिसर तक दाखिल हुए। हालांकि सुबह सपा के वाहनों को कलक्ट्रेट मोड़ पर ही रोक दिया गया। इसकी चर्चा रही।
कलक्ट्रेट मोड़ पर लगा सपाइयों का जमावड़ा
कई जिलों में सपा के पर्चा न भर पाने की बात सुनकर यहां के सपाई काफी संख्या में पहले से ही कलक्ट्रेट मोड़ पर आ पहुंचे। यहां वह तब तक जमे रहे, जब तक प्रत्याशी का नामांकन पत्र जमा नहीं हो गया। नामांकन पत्र जमा होने के बाद सब कुछ ठीक देख सभी सपा कार्यालय लौट गए।
दिगंबर ने दाखिल नहीं किया पर्चा
जिला पंचायत अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में सबसे पहले चार सेट जिला पंचायत सदस्य दिगंबर सिंह यादव ने खरीदे थे। उन्होंने इन्हें सपा प्रत्याशी घोषित होने से पहले खरीद लिया था। जिला प्रशासन से कुल 11 सेट नामांकन पत्र खरीदे गए थे। शनिवार को कुल सात सेट जमा हुए। ऐसे में दिगंबर के चार सेट नामांकन पत्र सादे ही रह गए।
सपा ने स्नातक और भाजपा ने इंटर पास पर लगाया दांव
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने स्नातक पास प्रत्याशी श्याम सिंह यादव पर दांव लगाया है। दूसरी ओर भाजपा ने इंटर पास प्रिया शाक्य पर दांव लगाया है। जिला पंचायत की अनारक्षित सीट के लिए भाग्य आजमाने वाले दोनों प्रत्याशी अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। दाखिल हलफनामा के मुताबिक 51 वर्षीय श्याम सिंह यादव के पास चल संपत्ति में 4480000 रुपये और अचल संपत्ति में 7830000 रुपये की मालियत है। दूसरी ओर प्रिया शाक्य के पास चल संपत्ति में 855000 रुपये और अचल संपत्ति में 400000 रुपये की मालियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें