फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में 240 की हुई जांच, पांच कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
जिला जेल अनौगी । - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
जलालाबाद(कन्नौज)। जिला जेल में 240 बंदियों की जांच हुई। इनमें पांच कोरोना संक्रमित मिले। इन्हें अलग बैरक में रखकर उपचार दिया जा रहा है। बंदियों से मिलाई पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बाद जिला जेल प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। बैरक समेत पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया। सभी बंदियों को काढ़ा दिया जा रहा है। इस समय जेल में 853 बंदी हैं। इनमें 45 महिलाएं और पांच बच्चे हैं। अब तक 240 की कोविड जांच की जा चुकी है।
जेलर शिव कुमार यादव ने बताया कि कोरोना की लहर को देखते हुए दो बैरकों को आइसोलेशन बैरक बनाया गया है। इनमें 42 लोगों को रखने की क्षमता है। पांच कोरोना संक्रमितों को रखा गया है। नए बंदी को बाहर से कोरोना टेस्ट कराने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इन्हें आइसोलेशन के बाद मुख्य बैरक में जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें