फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन आपूर्ति बंद, हंगामा

विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। राजकीय मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में एक बार फिर ऑक्सीजन आपूर्ति बंद हो गई। मरीजों को परेशान होता देख तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। यह कोविड वार्ड के लिए बने प्लांट से सिलिंडर उठाने लगे। इस पर कालेज प्रशासन ने फोर्स बुला लिया। एसडीएम और सीओ ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है। संक्रमण के 60 से 70 फीसदी मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत बताई जा रही है। खांसी, दमा, फेफड़ों से संक्रमित मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। राजकीय मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में लोड बढ़ा है। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मरीज को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है। रविवार दोपहर लगभग तीन बजे इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई। इससे कई मरीजों के तीमारदार बाजार से किराये पर ऑक्सीजन सिलिंडर की तलाश में निकल पड़े।
वहीं कई तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक इमरजेंसी वार्ड की ऑक्सीजन आपूर्ति चालू न होने पर यह उग्र हो गए। कालेज में कोविड वार्ड के लिए बने प्लांट पर सप्लाई में लगे सिलिंडर उठाने लगे। चार लोग यहां से सिलिंडर लेकर इमरजेंसी में पहुंच गए। इससे स्टाफ से नोकझोंक बढ़ने लगी। सूचना पर एसडीएम जयकरन, सीओ दीपक दुबे, कोतवाल शैलेंद्र कुमार फोर्स के साथ मेडिकल कालेज पहुंचे। तीमारदारों को समझा कर शांत कराया गया। एसडीएम जयकरन ने बताया कि कालेज में ऑक्सीजन आपूर्ति मंगवाई गई है। खपत अधिक होने से दिक्कत है। रात तक आपूर्ति आ जाएगी। आइसोलेशन वार्ड के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर का स्टॉक पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें