फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: होमगार्ड के घर से 20 लाख के जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने होमगार्ड के घर को निशाना बनाया। घर के पीछे से चढ़कर चोरों ने 18 लाख के जेवर और दो लाख की नकदी पार कर दी। दूसरे कमराें में सो रहे परिजनाें को चोरी की भनक तक नहीं लगी। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


मानीमऊ चौकी के अंतर्गत मधुपुर गांव निवासी होमगार्ड विमलेश कुमार एडीएम आवास पर ड्यूटी करते हैं। देर रात परिजनों के साथ घर पर सो रहे होमगार्ड विमलेश को दूसरे कमरे में चोरी की भनक तक नहीं लगी। घर के पीछे की दीवार चढ़कर चोर छत पर पहुंचे। सीढ़ी का दरवाजा खुला पाकर घर में दाखिल हुए। अंदर के कमरे में रखे बक्से की कुंडी काटकर दो लाख की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए।
चोरी हुए जेवर की कुल कीमत 18 लाख है। सुबह बेटे विकास ने कमरे का दरवाजा खुला पाकर चोरी का अंदेशा लगाया और परिजनाें को जगाया। बक्से से जेवर और नकदी गायब देख उनके होश उड़ गए। विमलेश ने बताया कि एक सप्ताह पहले 29 नवंबर को ही बेटे की शादी में जेवर बनवाए थे। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर फाॅरेंसिंक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर पर मिली है। जांच कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें