फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर व रुपयों वाला झोला छीन ले गए बदमाश

विज्ञापन
पीड़ित सोनकली। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। जेवर खरीद कर लौट रही महिला का झोला छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। इससे सराफा बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन

ठठिया थाना इलाके के मलगवां गांव की सोनकली की नातिन काजल का विवाह 27 जून को होना है। नातिन की शादी के लिए जेवर लेने के लिए वह अपने पति के साथ बुधवार को कस्बे के सराफा बाजार आई थीं। दुकान से पायल व बृजबाला की खरीद कर झोले में रख लिए। इसके बाद पैदल जाने लगीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने हाथ से बैग छीन लिया। इसके बाद भाग निकले। सोनकली ने बताया कि जेवरों के साथ झोले में 25 हजार रुपये भी थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें