फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, हत्या का आरोप, पति के मुताबिक जहर खाने से हुई मौत

विज्ञापन
पिंकी के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। थाना इलाके में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ठठिया थाना इलाके के चिघरूआपुर गांव के रामऔतार का विवाह 15 साल पहले कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के गांव पूरनपूर्वा की पिंकी के साथ हुआ था। बेटे प्रांशू(12) और अमित(06) हैं। मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में पिंकी की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पति ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत की वजह बताई है। वहीं मृतका के भाई राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को मीट बनाने को लेकर घर में विवाद हुआ था। पति की मारपीट से बहन की मौत हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ दीपक दुबे ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। हत्या की पुष्टि होने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें