फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर मिला पल्लेदार का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
- सदर कोतवाली में परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करने वाले शाहजहांपुर के युवक का शव जीटी रोड पर खून से लथपथ हालत में मिला। परिजनों ने सदर कोतवाली में साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के कांठ थाना अंतर्गत पिपरौला गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार(23) पुत्र रामनरेश सदर कोतवाली के जलालपुर पनवारा में स्थित कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करते थे। बुधवार रात करीब एक बजे कोल्ड स्टोरेज में आलू के पैकेट रखने के बाद दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने निकले थे। रात करीब दो बजे जीटी रोड पर गोवर्धनी तिराहे के पास धर्मेंद्र का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर पहुंचे कोतवाल विकास राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
हादसे की जानकारी के बाद गुरुवार को मृतक के भाई राहुल परिवार के लोगों के साथ सदर कोतवाली पहुंचे। यहां परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। कहा कि रात करीब 12 बजे धर्मेंद्र ने फोन कर बताया था कि उसे शराब पिलाकर कुछ पल्लेदारों ने पीटकर घायल कर दिया है। इसके बाद फोन कट गया था। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे में मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें