फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग कर रहे अवर अभियंता से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला ऊंचा नई बस्ती में बिजली की चेकिंग कर रहे अवर अभियंता के साथ दो युवकों ने हाथापाई कर दी। युवकों ने जेई के हाथ से छीनकर बकाए की लिस्ट भी फाड़ दी। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में व्यवधान का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता अजय अवस्थी ने बताया कि बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार के निर्देश पर वह संविदा कर्मी व लाइनमैन के साथ नगर के मोहल्ला ऊंचा नई बस्ती में विद्युत चोरी रोको, राजस्व वसूली अभियान चला रहे थे। वह बकाएदारों के संयोजन अस्थाई रूप से विच्छेदित कर रहे थे। तभी मोहल्ले में कुछ जगहों पर बिजली चोरी होते पाई गई। उसी दौरान मोहल्ले के ही आरिफ पुत्र मसी व जुबैर पुत्र मोबीन वहां पर आ गए और गालीगलौज करते हुए उसके साथ हाथापाई की। साथ ही हाथ से बकाए की लिस्ट छीनकर फाड़ दी। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में व्यवधान, सरकारी कागजात फाड़ने, ऑन ड्यूटी सरकारी कर्मचारी के साथ अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें