फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जेल में बंद सुब्रत से नहीं मिल पा रहे लोग’

Mon, 14 Dec 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सौरिख रोड स्थित कालिका देवी मंदिर पर हिंदू जागरण मंच की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने भड़ास निकालते हुए कहा कि जिला जेल में बंद भाजपा नेता सुब्रत पाठक से कार्यकर्ताओं को मिलने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि कार्यकर्ता शीघ्र ही इसके खिलाफ रणनीति तय कर आंदोलन करेंगे। बैठक में विभाग संगठन मंत्री शिवऔतार गुप्ता ने कहा कि हिंदुओं को अपने नेता सुब्रत पाठक से जिला जेल में मिलने नहीं दिया जा रहा है। जेल प्रशासन सरकार के इशारे पर उनका उत्पीड़न कर रहा है।

आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सरकार को इसका करारा जवाब देगी। जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार साजिश के तहत हिंदुओं की आवाज को दबा रही है। प्रदेश सरकार के इशारे पर हिंदुओं का उत्पीडन किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के सत्ता में आने पर तुष्टीकरण नीति के कारण उत्पीड़न किया जाता है। उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमों के तहत भाजपा नेता सुब्रत पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जब भी कोई कार्यकर्ता उनसे मिलने जाता है तो जेल प्रशासन मिलने नहीं देता है।

बैठक में इसकी कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहित कुशवाह, दीपराज, रोहित, अतुल, विपिन, कन्हैया, अखिल, ऋषि पांडेय, आकाश, अभय, सिंटू शाक्य, हिमांशू गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें