फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

Mon, 14 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजपुर रोड पर ग्राम कुंवरपुर कंडौली में बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन चौकी में तैनात सिपाहियों ने अनसुनी कर दी। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आगजनी तक हुई।
विज्ञापन

 
 फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थानांतर्गत ग्राम सरौदा निवासी रूपसिंह (30) की मौत के बाद उसके भतीजे की भी हालत गंभीर थी। लोगों का कहना है कि उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई ताकि अमित को बचाया जा सके। लेकिन पुलिस ने नहीं सुना तो खुद एंबुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल भेजा।

इस दौरान वहां आसास के लोग जुट गए। जब लोगों का यह पता चला कि पुलिस अनसुनी कर रही है तो उनका आक्रोश बढ़ गया। वे रास्ता जाम करने के साथ ही आगजनी पर उतारू हो गए। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें