फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो बंदी भागने के मामले में जेल अधीक्षक भीमसेन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला कारागार से दो विचाराधीन बंदियों के भागने के एक माह बाद जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को शासन ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। कानपुर जोन के डीआईजी जेल की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शासन ने निलंबित जेल अधीक्षक को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

जिला कारागार से पांच जनवरी को विचाराधीन बंदी तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम हाजिरपुर निवासी अंकित व ठठिया थाना क्षेत्र के मलगवां निवासी शिवा उर्फ डिंपी कंबलों की रस्सी बनाकर 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए थे। शासन ने इस मामले की जांच कानपुर जोन के डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता को सौंप दी थी। जेलर अवनीश सिंह ने जानकारी दी है कि डीआईजी की जांच रिपोर्ट के आधार पर विशेष सचिव अनीता वर्मा सिंह ने जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को दोषी और लापरवाही का आरोपी मानते हुए शाम को निलंबित कर दिया है।
इस मामले में अब तक जेलर विनय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद, हेड वार्डर शिवचरण वर्मा, बंदी रक्षक शिवेंद्र सिंह यादव, नवीन कुमार, वार्डर जयपाल व अतुल मिश्रा को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। पुलिस ने एक बंदी शिवा उर्फ डिंपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा बंदी अंकित अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जेलर ने बताया कि निलंबित जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ मुख्यालय में संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें