फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सुरक्षित यातायात के लिए 1215 लाख का प्रस्ताव भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए। ब्लैक स्पॉट की पहचान कर चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट गांधी सभागार में एडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी 2025 की अपेक्षा जनवरी 2026 में सड़क दुर्घटना एवं मृतकों की संख्या में गिरावट आई है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बेहतर रणनीति बनाई जाए। इसके लिए यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए रोडमैप तैयार कर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी के लिए स्टेक होल्डर विभागों से प्रस्ताव तैयार कराकर संकलित प्रपोजल 1215 लाख का शासन को भेजा दिया गया है। दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर इत्यादि की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि यूपीडा अंडरपास एवं इंटरसेक्शन पर रम्बल स्ट्रिप, रिपीटेड का कार्य करें। साथ ही अनाधिकृत कट बंद कराने की बात कही। कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों, वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य किया जाए। साथ ही ओवरलोडिंग तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी इज्या तिवारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें