फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयचंद के किले की भूमि पर कब्जे की कोशिश, नोटिस देने के बाद भी संरक्षित भूमि पर युवक करा रहा था निर्माण

Tue, 16 Mar 2021 08:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
राजा जयचंद का किला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में राजा जयचंद के किले की संरक्षित भूमि पर कब्जा कर निर्माण करा रहे युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह इस मामले में पहली एफआईआर है। इससे इस भूमि के आसपास जमे लोगों में हलचल शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उप मंडल के अवर सहायक संरक्षण अधिकारी दीपक कुमार ने जेरकिला निवासी दुर्गेश राजपूत के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीपक कुमार ने बताया कि राजा जयचंद का प्राचीन किला सरकार की ओर से संरक्षित है।

इसके 200 मीटर की दूरी तक कोई भी निर्माण कार्य और खनन नहीं किया जा सकता है। कुछ दिनों से जेरकिला निवासी दुर्गेश राजपूत यहां मकान निर्माण करा रहे हैं। नोटिस भेजने के बाद भी निर्माण बंद नहीं किया। इससे रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि दुर्गेश राजपूत को भी अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया गया है।
विज्ञापन


दोनाें पक्ष के दावे की जांच कराकर पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं किले की संरक्षित भूमि पर कब्जा करने की पहली एफआईआर से खलबली मच गई है। कहा जा रहा है कि किले के आसपास कुछ अन्य लोगों ने भी कब्जे कर रखे हैं। अब इन्हें भी कार्रवाई का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें