फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हुई दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना

Tue, 13 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के पहले दिन नगर में कई जगह मां दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना धूमधाम से की गई। मोहल्ला छपट्टी के जय मां दुर्गा मंदिर में आचार्य शिवप्रकाश मिश्रा ने विधि विधान पूर्वक मां दुर्गा सहित विघ्न विनाशक गणेश प्रतिमा की स्थापना कराई।
विज्ञापन


इस दौरान हुए हवन में यजमान रिंकू अरोड़ा और भावना अरोड़ा समेत अंकित गुप्ता, मनीष वर्मा, जानू गुप्ता, विवेक भारद्वाज, रवी गुप्ता, बंटी चौहान, प्रभा गुप्ता, स्नेहप्रभा गुप्ता, राजरानी गुप्ता, सियादुलारी गुप्ता, सरिता अरोड़ा, सुमन, सरोज, रजनी, सोनल गुप्ता आदि ने आहुतियां दीं।

मोहल्ला रामनगर के गौरीनाथ मंदिर परिसर में आचार्य दिनेशचंद्र पांडेय ने हवन पूजन के साथ मां दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कराई। इस दौरान आयोजित हवन में यजमान संजू और पूजा सहित अंकित, रमन, चंदन पाल, दिलीप, अतुल, अमित, नरेंद्र आदि ने आहुतियां दीं।
विज्ञापन


यहां रोजाना रात आठ बजे आरती के बाद मोहल्ले के युवक धार्मिक आधार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। पुरानी गल्ला मंडी में वृंदावन के आचार्य गौरव त्रिपाठी ने दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कराई। इस दौरान आयोजित हवन में नितिन गुप्ता, रामू गुप्ता, रतन गुप्ता, नन्हें मिश्रा, एसके किराना, अमित, दीपक, अबली, प्रीतू गुप्ता, रानू, ऋषि गुप्ता आदि ने आहुतियां दीं, जबकि यजमान का दायित्व पत्नी समेत नेमीचंद्र राठौर ने निभाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें