फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी रहेगा कैदियों से मिलने पर रोक

विज्ञापन
जेल का निरीक्षण कर निकलते डीएम और एसपी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
फोटो 08- जिला जेल अनौगी का निरीक्षण करते डीएम और एसपी
विज्ञापन

जारी रहेगी कैदियों से मिलने पर रोक
- डीएम और एसपी पहुंचे जेल, बैरकों में कराई तलाशी
- जेलर से साफ-सफाई, मास्क और सामाजिक दूरी के पालन पर सख्ती रखने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को जेल में छापेमारी की। जेल की सभी बैरकों में अधिकारियों की निगरानी में तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने कोरोना वायरस के चलते कैदियों से मिलने आने वालों पर प्रतिंबध लागू रखने को कहा।
शुक्रवार दोपहर दो बजे डीएम एवं एसपी जिला कारागार अनौगी पहुंचे। सबसे पहले अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों से बैरक, मेस, कारागार परिसर समेत कई स्थानों की तलाशी कराई। तलाशी में सबकुछ ठीक मिला। जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा और जेलर शिव कुमार यादव को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि कोरोना के चलते कैदियों को साफ-सफाई रखने, मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के बारे में जानकारी दी जाए। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जेल पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को भी जागरुक किया। बीमार कैदी को बेहतर उपचार और खाने-पीने में पौष्टिक आहार देने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन का एसपी ने किया निरीक्षण
कन्नौज। एसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया। भोजनालय, स्टोर रूम में साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन में संचालित पुलिस विंग के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना बचाव के लिए जागरुक भी किया।
------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें