फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में देरी पर यात्रियों ने जिला अस्पताल में काटा हंगामा

विज्ञापन
जांच न होने से जिला अस्पताल परिसर में हंगामा करते यात्री। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। दिल्ली से किसी तरह जिला मुख्यालय पहुंचे यात्रियों ने घर जाने से पहले जिला अस्पताल में जांच कराने का प्रयास किया। जांच में देरी होने पर यात्रियों ने अस्पताल परिसर में हंगामा काटा। सीएमएस के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम ने जांच कर रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

कोरोना के चलते दिल्ली व अन्य शहरों में रह रहे लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। शनिवार को सैकड़ों की तादाद में लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। इनके साथ हरदोई के यात्री भी थे। जिला अस्पताल में सभी एक साथ पहुंच गए। यहां जांच न होने पर हंगामा शुरू कर दिया। जिला अस्पताल पुलिस ने इन्हें समझाने का प्रयास किया। यह नहीं माने। यात्रियों का कहना था कि वह कई दिन की पैदल व अन्य साधनों से यात्रा कर जिला मुख्यालय पहुंचे हैं। अगर जांच नहीं हुई तो बाद में पुलिस परेशान करेगी। इससे वह जांच के बाद रवाना होंगे। वहीं हरदोई जनपद के कई यात्रियों का कहना था कि अगर जांच न हुई तो गंगा पुल पर मौजूद हरदोई जनपद की मल्लावां कोतवाली पुलिस जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने देगी। लौट कर जांच कराने आना होगा।
हंगामे की जानकारी सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी को मिली। उन्होंने डॉ. आरके साहू व अन्य कर्मचारियों को यात्रियों की जांच के लिए भेजा। सभी यात्रियों का नाम, पता भी नोट किया गया। जांच के बाद प्रमाण पत्र लेकर यात्री अपने घरों को रवाना हुए। सीएमएस ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे तक जांच होती रही। जब कोई यात्री नहीं पहुंचा तो कर्मचारी खाना खाने चले गए। इसी बीच यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर के बाद सभी की जांचें करा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें