जीटी रोड पर अदमापुर के सामने बना गड्ढा।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। घिलोई से जनपद की सीमा तक जीटी रोड की हालत खस्ता है। जगह-जगह गड्ढे हादसों को अंजाम दे रहे हैं। सुबह इन्हीं गड्ढों में बाइक फंसने से महिला व उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
मैनपुरी के थाना बिछवां के छाछा निवासी नंदकिशोर बाइक से पत्नी प्रीती व पुत्र विकेश को लेकर घर जा रहे थे। बरुआ सबलपुर के सामने बाइक सड़क के गड्ढे में चली गई। इससे प्रीती पुत्र सहित सड़क पर गिरकर घायल हो र्गइं। यहां से गुजर रही पुलिस ने घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। पति नंदकिशोर ने बताया कि वह अपनी ससुराल सुलामई से पत्नी प्रीती को लेकर घर जा रहे थे। गड्ढे में बाइक जाने से हादसा हो गया।