फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागे अफसर: 40 करोड़ से सात मीटर चौड़ी होगी गंग नहर की पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उमर्दा निचली गंग नहर में कार हादसे में पांच लोगों के जान गंवाने के बाद अफसरों की नींद खुली है। जिलाधिकारी ने हादसे के बाद अफसरों को मार्ग के चौड़ीकरण के आदेश दिए तो विभागीय अफसर एस्टीमेट बनाने में जुट गए। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने करीब 10 किमी रोड के चौड़ीकरण के लिए 40 करोड़ का एस्टीमेट बनाया है। उमर्दा से लाख बहोसी तक रोड के चौड़ीकरण होने से आये दिन होने वाले हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह उमर्दा निचली गंग नहर में बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें दो महिलाओं समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों समेत ग्रामीणों ने विरोध जताया था। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। साथ ही निचली गंग नहर की पटरी के चौड़ीकरण के लिए विभागीय अफसरों को एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए। इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड को सौंपी गई। गुरुवार को अधिशासी अभियंता समेत सहायक अभियंता व अवर अभियंता इस कार्य में जुटे रहे। उमर्दा से लाख बहोसी तक निचली गंग नहर की लंबाई करीब 10 किमी है। वर्तमान में नहर की पटरी की चौड़ाई तीन मीटर है। अगर सामने से कोई वाहन आता है तो दूसरे वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। ऐसे में हादसे की संभावना रहती है।
बुधवार को कार हादसा बाइक सवार को बचाने में हुआ है। अब तीन मीटर चौड़ाई वाली सड़क को चार मीटर और चौड़ा किया जाएगा। इसके बाद नहर की पटरी की कुल चौड़ाई सात मीटर हो जाएगी। इस काम में करीब 40 करोड़ का खर्च आएगा। अधिशासी अभियंता सतीश कुमार रावत ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर अनुमानित बजट बनाया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद तेजी से निर्माण कार्य करवाया जाएगा। तीन मीटर सड़क बहुत छोटी है। अगर इसका चौड़ीकरण कर दिया गया तो हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन

तिर्वा विधायक से लिखवाया जाएगा पत्र
निचली गंग नहर की पटरी के चौड़ीकरण के लिए तिर्वा विधायक ने भी संस्तुति की थी। अफसरों ने बताया कि रोड के चौड़ीकरण के लिए तिर्वा विधायक से भी शासन को पत्र लिखवाया जाएगा। इससे रोड निर्माण की जल्द स्वीकृति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें