तालग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की ऑनलाइन सीबीटी मोड की परीक्षा चार अगस्त से शुरू होंगी। यह परीक्षा प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में राजकीय आईटीआई छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा, सौरिख के 1453 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
नोडल प्रधानाचार्य अनुज कुमार मौर्या बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए आईटीआई प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही हैं।
नोडल आईटीआई बेहरिन कन्नौज केंद्र बनाए गया है। इस केंद्र पर सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में तीन पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएंगी। सभी स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी, जिससे नकल या किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना न रहे।
छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। वरिष्ठ लिपिक सुभाषचंद्र और अनुदेशक वरुण सिंह ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे तक। द्वितीय पाली की परीक्षा 12.15 से 2.15 बजे तक और तृतीय पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए गए हैं।