फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सपा सरकार ने ही दिया था सवर्णों को आरक्षण

विज्ञापन
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को भगवान परशुराम का चित्र भेंट करते जय कुमार तिव - फोटो : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को भगवान परशुराम का चित्र भेंट करते जय कुमार तिवारी।
विज्ञापन
कन्नौज। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को सवर्ण विरोधी बता रही है। सपा सरकार ने ही सबसे पहले सवर्णों को आरक्षण दिया था। सपा ने पिछड़ो, गरीबों, शोषितों, वंचितों और पीड़ितों की आवाज उठाई है। इस करण सत्ता पक्ष घबराया है। समाजवादी पार्टी को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। वह मंगलवार को बड़े मंगल पर मकरंदनगर स्थित मीनाक्षी फिलिंग स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने लंका विजय के पश्चात आजीवन सेवा का व्रत लिया था। ठीक उसी प्रकार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कार्यकर्ता भी निस्वार्थ रूप से जनता की सेवा कर रहे हैं। भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था खराब है। हाल में ही एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें बताया गया कि प्रदेश में सबसे अधिक महिला संबंधी अपराध हुए हैं। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए तरह-तरह के प्रोपेगंडा रच रही है।
महाकुंभ में भगदड़ में हुई मौताें का आंकड़ा सरकार छिपा रही है। सदन में भी सपा ने सवाल उठाया पर मुख्यमंत्री ने जवाब नहीं दिया। अब हाईकोर्ट ने रिपोर्ट मांगी है तो सरकार की नींद उड़ गई है। भाजपा अधिनायकवाद की तरफ बढ़ रही है। कौशांबी में जो भी घटनाक्रम हुआ, उसको लेकर वह मौके पर जाएंगे और पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता जयकुमार तिवारी बउअन ने नेता प्रतिपक्ष को भगवान परशुराम की प्रतिमा व फरसा भेंट किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश तिवारी, विजय कुमार तिवारी छोटे बऊअन, फर्रुखाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, जिला मुख्य प्रवक्ता विजय द्विवेदी, गणेश द्विवेदी, विनय दुबे, पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे, अरविंद सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिरुअन मढ़हा को पौराणिक स्थल घोषित कराने की मांग
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को मिरुअन मढ़हा गांव निवासी ऋषभ गुप्ता ने बताया कि गांव में पुरानी धार्मिक पुरातत्त्व मान्यता व भू-गर्भ से निकल रहे अवशेषों की पुरातत्त्व विभाग से जांच कराने के लिए सरकार क़े समक्ष पक्ष रखे। कहा कि लोक मान्यता के अनुसार गांव में एक सदियों से पुराना एक पेड़ है जिसमें आम जैसा दिखने वाले फल का स्वाद कड़वा है, जिस कारण गांव का नाम मिरुअन मढ़हा पड़ गया। इसके साथ ही भू गर्भ से 10 से अधिक शिवलिंग निकले हैं और अभी भी निकल भी रहे है। उसने मांग की कि पुरातत्व विभाग से जांच करवाकर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने क़े लिए गांव में एक विशाल मंदिर व मेले का आयोजन को लेकर सरकार क़े समक्ष पक्ष रखा जाए और गांव को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें