फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़ की लागत से बनेगा ईशन नदी पुल

विज्ञापन
हवन-पूजन करतीं पूर्व राज्यमंत्री। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। छदामीपुर्वा में ईशन नदी पर 80 मीटर लंबा पुल सात करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से बनेगा। भाजपा विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने शनिवार को पुल की आधार शिला रखी। नींव रखने से पहले पं. रमेश चंद्र ने हवन-पूजन कराया। प्रधान व ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

पुल बनने से किसानों व ग्रामीणों को आने-जाने में काफी आसानी होगी। साथ ही समय की बचत भी होगी। बरसात के समय नदी में पानी का तेज बहाव होने पर क्षेत्र के लोगों को खबरामऊ व ताहपुर घाट पर बने पुल से कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर गांव आना पड़ता था। पुल बनवाने के लिए सालों से मांग की जा रही थी। चुनाव के समय अर्चना पांडेय ने लोगों को पुल बनवाने का भरोसा दिलाया था।
सेतु निगम के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि इस पुल का निर्माण एक वर्ष में पूरा हो जाएगा। सात करोड़ 12 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस मौके पर सेतु निगम के अभियंता अरुण कुमार, सहायक अभियंता फौतीलाल, अवर अभियंता, दर्शन सिंह जेई, राजवीर सिंह, प्रधान राजकिशोर, सचिव गौरी शंकर, गिरीशचंद्र रावेंद्र, सतेंद्र गुप्ता, बबलू, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कई गांव के लोगों को होगा फायदा
छदामीपुर्वा घाट पर पुल बनने से महराजपुर, गोकुल नगरिया, भुजरिया, भोरामऊ, मनिकापुर, परोहटिया, टिकरी, कुड़री, मस्तियापुर समेत दर्जनों गांव के लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें