फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी टीले में खोजबीन जारी

Sat, 21 Mar 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सियरमऊ में ऐतिहासिक टीले की खुदाई के दौरान सिक्के निकलने के बाद दूसरे दिन भी खोजबीन जारी रही। कई लोगों ने खुदाई वाले स्थल पर पहुंचकर मिट्टी को हटाकर देखा। वहीं खुदाई के दौरान मिले सिक्के गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस के एक दारोगा के हवाले कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


सियरमऊ गांव में नेडा की तरफ से सौर ऊर्जा ट्रेनिंग सेंटर बनाया जा रहा है। राजकीय निर्माण निगम के पास इसका ठेका है। शुक्रवार को टीला समतल करने के दौरान जमीन के अंदर से निकले कच्चे घड़े से प्राचीन सक्के निकले। मौके पर मौजूद ठेकेदार, सुपरवाइजर, जेई व अन्य कर्मचारी पहुंच गए और सिक्के उठाए। इसी बीच सोने के सिक्के मिलने का शोर मच गया तो मजदूर भी खुदाई वाले स्थल पर सिक्के बीनने में जुट गए। जानकारी मिलने पर गांव के सैकड़ों लोग भी पहुंचे और एक-दूसरे पर टूट पड़े।

कई घंटे बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इस दौरान जेई के पास मौजूद सिक्के दारोगा ने लेकर अपने कब्जे में कर लिए। ये सिक्के तांबे के होने की बात कही जा रही है। ग्राम प्रधान मेघनाथ दिवाकर, जय प्रकाश, केशवराम तिवारी, रमाकांत तिवारी, अशोक यादव, कृपा शंकर का कहना है कि तमाम लोग सिक्के ले जा चुके हैं। वहीं लोगों के बीच सोने, चांदी, अष्टधातु व तांबे के सिक्के मिलने की चर्चा रही। फिलहाल खुदाई कार्य बंद कर दिया गया है, जबकि निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन


गार्ड शेर सिंह यादव का कहना है कि सिक्के निकले हैं। लोग धक्का देकर अंदर घुस गए थे। काफी देर तक अफरातफरी मची रही। पुलिस कुछ लोगों के पास मौजूद सिक्के ले गई है। देखने पर तांबे के सिक्के लग रहे हैं। पुरातत्व विभाग तक भी यह मामला पहुंचाया गया है ताकि सिक्कों को कब्जे में करके म्यूजियम तक भेजा जा सके।
------
जानकारी के बाद की जाएगी कार्रवाई
पुरातत्व विभाग के कलंदर का कहना है सियरमऊ का कोई स्थल पुरातत्व विभाग की देखरेख में नहीं है। टीले के मामले में गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस से जानकारी की जाएगी। यदि सिक्के मिलने की पुष्टि होती है तो आगरा में कार्यरत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद उचित कदम उठाया जाएगा।
-----
चौकी प्रभारी बोले चार सिक्के मिले
गुरसहायगंज। मझपुरवा चौकी प्रभारी बसंतराम कुशवाहा ने बताया कि सूचना पाकर वह पुलिस बल के साथ मौके पर गए थे। छानबीन के दौरान चार ऐतिहासिक सिक्के मिले हैं। यह किस धातु के हैं, कितने वर्ष पुराने हैं, इसकी जानकारी परीक्षण के बाद पता चलेगी। अचानक वह अवकाश पर चले गए हैं। वापस लौटने पर ऐतिहासिक सिक्के पुरातत्व विभाग के हवाले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें