फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा: सिर्फ 600 को मिला सौ दिन काम

Sat, 21 Mar 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को एक साल में सौ दिन का रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही मनरेगा का हाल नाम बड़े दर्शन थोड़े जैसा हो गया है। कागजों पर चमचमाते आंकड़ों की जमीनी दुर्दशा इसी बात से लगाई जा सकती है कि वर्ष 2013-14 के बीते 11 महीनों के दौरान जिले की 441 ग्राम पंचायतों के मात्र 600 परिवार को ही सौ दिन का काम मिल सका है।
विज्ञापन


विकास भवन में दर्ज सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले के 8 विकास खंडों में चालू वित्तीय वर्ष में 49167 परिवारों ने मनरेगा के तहत काम की मांग की थी। इसके सापेक्ष 38663 परिवारों को ही काम करने का मौका मिला। मनरेगा में काम करने वाले परिवारों को 100 दिन का काम मुहैया कराने के मामले में जिले की स्थिति बेहद दयनीय है। मनरेगा को कार्यांवित करने के लिए तैनात भारी भरकम सरकारी व संविदा कर्मचारियों की लापरवाही की पोल अपने आप खुलकर सामने आ रही है।

मिनिस्ट्री आफ रूरल डेवलपमेंट विभाग की वेबसाइट पर फीड प्रगति के आंकड़े बता रहे हैं कि गांव में रहने वाले परिवारों को मनरेगा के जरिए सौ दिन का रोजगार भी नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि ज्यादातर परिवारों को परिवार का पेट पालने के लिए अन्य कार्य करने पड़ रहे हैं। कई परिवारों को तो जानबूझकर काम पर नहीं लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्हें कोरम पूरा करने के लिए कुछ दिन काम देकर खानापूरी कर ली जाती है। मनरेगा योजना के बाद गांव के लोगों का पलायन रुका था, लेकिन धीरे-धीरे जिस तरह जिले की सरकारी मशीनरी काम कराने में कम रुचि ले रही है, उससे गांव के लोगों के सामने फिर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। उनका आरोप है कि अधिकारी मनरेगा में तेजी लाने के लिए दिखावे के तौर पर बैठकों में ही वक्त बर्बाद करते हैं।

ब्लाक       सौ दिन काम पाने वाले परिवार
छिबरामऊ       57
गुगरापुर          20
हसेरन            182
जलालाबाद       20
कन्नौज          39
सौरिख           80
तालग्राम          69
उमर्दा             133

मनरेगा की निरंतर मानीटरिंग की जा रही है। तेजी लाने के लिए सख्ती की जा रही है। काम की मानीटरिंग करने में ढिलाई बरत रहे खंड विकास अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कम काम करने वाले प्रधानों, रोजगार सेवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। अधिक से अधिक लोगों को सौ दिन का काम दिलाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उदयराज यादव, सीडीओ, कन्नौज

ब्लाक      जाबकार्ड धारक परिवार    इतने को मिला काम
उमर्दा          29189                      9151     
कन्नौज        16655                    5767
गुगरापुर        5408                      1830
छिबरामऊ     18705                     4994
जलाबाद      9118                       2439
तालग्राम     13114                        4365
सौरिख       15033                      5651
हसेरन        12021                       4466
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें