फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी को सौंपी गई कड़ेरा प्रकरण की जांच

Sat, 19 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर खड़े बसपा के पूर्व प्रत्याशी निर्मल तिवारी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी निर्मल तिवारी की अगुवाई में बसपाइयों ने शुक्रवार को एसपी दिनेश कुमार पी से मुलाकात की। इस दौरान बसपा नेता देवानंद तिवारी को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
विज्ञापन


बसपा नेताओं ने कहा कि कड़ेरा गांव में प्रवीण शुक्ला व उनकी पत्नी वंदना के मध्य विवाद हो गया था। इस पर तिर्वा के मोहल्ला दुर्गा नगर निवासी बसपा नेता देवानंद तिवारी अपने भतीजे वैभव के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों के मध्य वार्ता चल रही थी। तभी वहां पहुंचे ठठिया थानाध्यक्ष ने प्रवीण शुक्ला के मकान से 50 मीटर दूर एकत्रित भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। इस पर भीड़ में मौजूद अराजकतत्वों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया।

बसपा नेताओं का कहना है पुलिस पर हमले में देवानंद तिवारी या उनके भतीजे का कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस ने उन्हें परेशान करने व राजनीतिक विद्वेश से फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा है। बसपाइयों ने निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी ने घटना की जांच एएसपी से कराकर न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वार्ता के दौरान मंडल कोआर्डिनेटर अजय भारती, जोनल कोआर्डिनेटर संजीव दोहरे, जिलाध्यक्ष राम सिंह गौतम, जिला सचिव कमलेश कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें